Monday, June 9, 2025
HomeLatest NewsChatra News: चतरा सांसद काली चरण सिंह ने जांगी में भाजपा...

Chatra News: चतरा सांसद काली चरण सिंह ने जांगी में भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

Chatra News: चतरा सांसद काली चरण सिंह ने जांगी में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सांसद ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की। इसके माध्यम से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आदर्शों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस दौरान सांसद काली चरण सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आमजन को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेना केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और क्षेत्रीय विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यह अभियान समाज के हर वर्ग तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने का प्रयास है।

सांसद ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे भाजपा की सदस्यता लेकर क्षेत्र और देश की प्रगति में भागीदार बनें। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular