Friday, September 11, 2026
HomeLatest NewsChatra News: एक सप्ताह बाद डबल मर्डर केश का हुआ खुलासा,एक साथ...

Chatra News: एक सप्ताह बाद डबल मर्डर केश का हुआ खुलासा,एक साथ दो शव को पुलिस ने किया बरामद

  • अफीम खेती नष्ट होने पर बौखलाए अफीम तस्करो ने हत्या की घटना को दिया अंजाम:- परिजन
  • लापता युवक विकाश यादव व महिला आशा देवी का शव एक साथ बरामद
  • मामले की जाँच में जुटी पुलिस हत्या कांड का जल्द किया जाएगा खुलासा:- चतरा एसडीपीओ

Chatra News: सप्ताह पूर्व लापता युवक विकास यादव व महिला आशा देवी का शव एक साथ चतरा पुलिस ने बरामद किया है। कुन्दा थाना क्षेत्र के मेदवाडीह गाँव निवाशी लापता युवक विकास यादव व प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बामी गाँव निवाशी महिला आशा देवी का शव पुलिस ने गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बामी जंगल से बरामद किया है। वही परिजनों ने आरोप लगाया है की वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरी गाँव निवाशी अफीम तस्कर साबिर मियां व प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बामी गाँव निवाशी विशनाथ भुइयां के द्वारा प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बामी के घने जंगलों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती लगाई गई थी जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नष्ट कर दिया था, पुलिस द्वारा नष्ट कर दिए जाने के उपरांत पुलिस मुखबारी का आरोप लगाते हुए अफीम तस्करों ने युवक विकाश यादव व महिला आशा देवी की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

परिजनों ने यह भी कहा कि पूर्व में अफीम तस्कर साबिर मियां द्वारा धमकी भी दिया गया था।वही मामले में चतरा एसडीपीओ ने कहा की पुलिस जांच में जुट गई है जल्द ही हत्या का उद्वेदन कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular