Monday, June 30, 2025
HomeLatest NewsChalkusha News: भाकपा-माले ने पूर्व महासचिव विनोद मिश्रा एवं विनोद बिहारी माहतो...

Chalkusha News: भाकपा-माले ने पूर्व महासचिव विनोद मिश्रा एवं विनोद बिहारी माहतो की पुण्यतिथि मनाई

Chalkusha News: चलकुशा भाकपा माले के दिवंगत महासचिव कामरेड विनोद मिश्र एवं झारखंड आन्दोलन के अगुआ विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर भाकपा माले ने खरगू में दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित गया। सर्वप्रथम दोनों नेताओं की तस्वीर पर माल्यार्पण के तत्पश्चात एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव अशोक चौधरी संचालन नईम अंसारी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य कमिटी सदस्य सह जिप सदस्य सविता सिंह ने कही विनोद बिहारी महतो और कॉमरेड विनोद मिश्र दोनों ही लाल झंडे के सिपाही और गरीब शोषितो के नेता थे। विनोद मिश्र आधुनिक भारत के शिल्पकार और विनोद बिहारी झारखंड अलग राज्य आन्दोलन के अगुवा थे।

केंद्र सरकार संसद से वन नेशन वन इलेक्शन का बिल पारित कर देश में तानाशाही थोपने की कोशिश कर रही है। यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। भारत जैसे विविधताओं वाला देश में इस बिल के आने के बाद राज्यों की अलग विशेषताएं और कानून निष्प्रभावी हो जाएंगे है। यह राज्य के हितो के खिलाफ सोची समझी साज़िश है। नफ़रत और हिंसा की विभाजनकारी भाजपा को झारखंड की सत्ता से बाहर करने, के लिए भाकपा माले पूरे राज्य में जोहार झारखंड यात्रा की शुरुआत की है । मौके पर छोटू सिंह, बहुजन मियां, जमील अंसारी, शरीफ अंसारी, उपेंद्र सिंह, सावित्री देवी, मुस्लिम अंसारी, सुरेंद्र सिंह, कन्हैया कुमार, आनंद सिंह एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular