Friday, January 16, 2026
HomeBusinessBishnugarh News: महिलाओं को दिया गया वाशिंग पाउडर बनाने का प्रशिक्षण

Bishnugarh News: महिलाओं को दिया गया वाशिंग पाउडर बनाने का प्रशिक्षण

Bishnugarh News: महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से रविवार को मध्य विद्यालय करगालो परिसर में दीनमठ सारथी ट्रस्ट द्वारा वाशिंग पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें करीब 50 से अधिक महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सबल हो सकेंगी। प्रशिक्षक राजेश कुमार ने वाशिंग पाउडर बनाने की विधियों की जानकारी प्रशिक्षुओं को दी। दीनमठ सारथी ट्रस्ट के अध्यक्ष माही पटेल उर्फ महेंद्र प्रसाद महतो तथा सचिव दीपक तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर होने का मौका मिलेगा।

जो महिलाएं खुद को स्वरोजगार से जोड़ना चाहती हैं, उनके लिए अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण में अध्यक्ष सचिव के अलावा नंदन ठाकुर, बिरेंद्र कुमार समेत संस्था के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। प्रशिक्षुओं में रूपा कुमारी, ललिता कुमारी, रेखा देवी, लीलावती देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, अनीता देवी, माया देवी, माधुरी शर्मा, रजनी कुमारी, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, हेमंत महतो, प्रेमलता देवी, माला देवी, शालो देवी, कस्तूरी कुमारी, देवंती देवी, जिरवा देवी, पार्वती देवी, सकीना खातुन, जमुनी देवी, पोखनी देवी, यशोदा देवी, संजू देवी, ममता कुमारी, सविता देवी, शकीरा खातून, आसमा खातून, असमीना बानो, रेखा देवी, समीना खातून, रेहाना खातून, प्रवीण खातून, प्रमिला देवी, कमला देवी, नंदिनी देवी, अनीता देवी आदि शामिल थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular