Bishnugarh News: झारखंड आदिवासी संथाल समिति की बैठक शुक्रवार को अलखरी के बाहा टांडी में हुई। इसकी अध्ध्यक्षता महादेव मुर्मू तथा संचालन मेहीलाल मरांडी ने किया। बैठक में कमेटी को सशक्त बनाने तथा सामाजिक समस्याओं को दूर करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। कहा गया कि समाज में शिक्षा के अभाव में कई तरह की कुप्रथाएं प्रचलित हैं। नशापान, सामाजिक कुरीतियों से कई परिवार पीड़ित हैं। शिक्षा को लेकर समाज जागरूक नहीं है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
आदिवासी सभ्यता-संस्कृति को बनाए रखने के लिए कार्यक्रम भी किए जाएंगे। बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस पर समिति द्वारा अलखरी के बाहा टांडी में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। जिसमें झंडोतोलन के अलावा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता आदि होंगे। बैठक में राजाराम बेसरा, गणेश हंसदा, सुरेश मुर्मू, संझलू हंसदा, मेहीलाल मरांडी, कैलाश मरांडी, सोहन हेंब्रम, मोहन हंसदा, महादेव मुर्मू, महावीर सोरेन, बाबूचंद हेम्ब्रम, साहेब राम मुर्मू, बाबूचंद टुडू समेत कई लोग शामिल थे।