Tuesday, February 11, 2025
HomeLatest NewsHazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

Hazaribagh News: चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के निकट नाई समाज के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती प्रखंड अध्यक्ष शंकर ठाकुर के नेतृत्व में मनाई गई। संचालन महावीर ठाकुर ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ जीप सदस्य सविता सिंह प्रमुख नितू कुमारी बीडीओ अमृता सिंह विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह मुखिया संध अध्यक्ष आलोक सिंह , सुखदेव यादव,केदार यादव, रामजीत रंजक ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र के समकक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प माला अर्पित कर किया। जिसके बाद मुख्य अतिथियों को बुके देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया।

इस दौरान बीडीओ ने कही की कर्पूरी ठाकुर एक महान जन नायक थे उन्होंने अपने पुरी जीवन दुसरो की सेवा करने में बिता दिए उनके पास अपने पुत्र को भी देने के लिए कुछ भी नहीं था। आलोक सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा प्रखंड मुख्यालय परिसर में भी लगाया जाना चाहिए।जीप सदस्य सविता सिंह ने कही की कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे जन सेवक थे लोगों को उनके सिद्धांतों पे चलना चाहिए। मौके पर गौरी शंकर ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर, नारायण ठाकुर अशोक ठाकुर, विजय ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, किशोर ठाकुर, बुलाकी ठाकुर सुबोध कुमार, कलू ठाकुर, भारत ठाकुर, अनिल ठाकुर, उमेश ठाकुर सिकंदर ठाकुर,, महेंद्र ठाकुर इत्यादि लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular