Tuesday, March 18, 2025
HomeLatest NewsBishnugarh News: किसानों को उन्नत खेती की दी गई जानकारी

Bishnugarh News: किसानों को उन्नत खेती की दी गई जानकारी

Bishnugarh News: सारूकुदर पंचायत भवन में कृषि विभाग द्वारा किसान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया उत्तम महतो ने की। कार्यशाला में कृषि तकनीकी पदाधिकारी एवं बीज उपचार पदाधिकारी ने किसानों को विभिन्न तरह की फसलों को लगाने की विधि को बताया। किसानों को नकदी फसल के अलावा मोटा अनाज की भी खेती करने की जानकारी दी गई। अलग-अलग मौसम में अलग-अलग फसल लगाने तथा कीटनाशक के विकल्प के रूप में घरेलू उपचार भी बताया। गर्मी में खेत की जुताई तथा मिट्टी की जांच कराने की बात कही।

मुखिया ने कहा कि एक साथ एक ही तरह की फसल सभी किसान को नही लगाना चाहिए। एक ही तरह की फसल एक ही समय मे बाजार में आ जाने से फसल का उचित दाम नही मिल पाता है। जिससे मुनाफा कम या नहीं के बराबर होता है। कहा कि किसान बीज की खरीदारी विश्वसनीय दुकान से पक्का बिल के साथ करें। इससे फसल खराब होने पर शिकायत भी नहीं की जा सकती है। समय के अनुसार खेती करने के तरीके को बदलने से किसान को लाभ होगा। कहा कि 20 किसानों को प्रशिक्षण के लिए कृषि अनुसंधान केंद्र, डेमोटांड भेजा जाएगा। कार्यशाला में कई महिला पुरूष कृषक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular