Monday, June 30, 2025
HomeEntertainmentभोजपुरी गाने "जा ऐ बलम" ने इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 में रचा...

भोजपुरी गाने “जा ऐ बलम” ने इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 में रचा इतिहास, बेस्ट सॉन्ग का खिताब किया अपने नाम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला “कल्लू” और अदाकारा आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया गाना “जा ऐ बलम” ने इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 में बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड जीतकर नया मुकाम हासिल किया। इस गाने ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपनी लोकप्रियता और गुणवत्ता के कारण यह इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित हुआ है।

यह गाना एसआरके म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया था और रिलीज होते ही इसे लाखों-करोड़ों दर्शकों का प्यार मिला। यूट्यूब पर इस गाने को मिलियन से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त हुए, जो इसे साल के सबसे ज्यादा पसंद किए गए गानों में शुमार करता है। मुम्बई में आयोजित इंडियन म्यूजिक अवार्ड 2024 के भव्य समारोह में इस गाने को बेस्ट सॉन्ग के अवार्ड से नवाजा गया।

इस अवार्ड को म्यूजिक कंपनी की प्रमुख शर्मिला रौशन सिंह ने स्वीकार किया और अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,”यह अवार्ड न केवल हमारी मेहनत का सम्मान है, बल्कि उन सभी दर्शकों का भी, जिन्होंने इस गाने को इतना प्यार दिया। मैं अपनी पूरी टीम, कलाकारों और संगीतकारों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया।”

गाने की सफलता में इसके हर हिस्सेदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस गाने को आवाज़ दी है वैशाली मढ़े ने, जो अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाती हैं। गाने के संगीतकार ओम झा ने अपने संगीत से इसे जीवंत किया, वहीं इसके बोल लिखे हैं मशहूर गीतकार अरविंद तिवारी ने।

फिल्म “शादी मुबारक” का यह गाना दर्शकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने में पूरी तरह सफल रहा। अरविंद अकेला “कल्लू” और आम्रपाली दुबे की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने में जान डाल दी। गाने के वीडियो की शूटिंग, लोकेशन, और इसके भावपूर्ण प्रस्तुति ने इसे और खास बना दिया।इस अवार्ड के जरिए भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular