- विधायक रोशन लाल चौधरी ने मृतक के परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया
Barkagaon News: बड़कागांव ढेंगा गांव के पास पीपल चौक के समीप सड़क पर सिंचाई के लिए बिछी तार से हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महटीकरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक मोटरसाइकिल चालक 52 वर्षीय तिलानाथ महतो (पिता अर्जुन महतो) ने अंतत: इलाज के दौरान रांची रिम्स हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। बुधवार देर रात 1:30 अंतिम सांस ली।वह अपने पीछे पिता , पत्नी समेत दो पुत्र एक पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड़ गया।
पारा शिक्षक की मौत से महटीकरा गांव के लोग काफी मर्माहत हैं, गांव में मातम पसर गया है।
वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अच्छे पारा शिक्षक, सोशल वर्कर को खो दिया समाज को उनकी कमी सदैव खलेगी। निधन से पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम व अन्य पारा शिक्षकों व अन्य शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुरुवार देर शाम महटीकरा नदी में अंतिम संस्कार किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस , पूर्व मुखिया मोहन महतो ,गुलाब देवी, निर्मल महतो ,नारायण रेड्डी, कुलेश्वर महतो, खेमलाल महतो, जोगेंद्र महतो ,तुलसी महतो अन्य दर्जनों लोग शामिल है।