Sunday, March 9, 2025
HomeLatest NewsBarkagaon News: बड़कागांव मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान शुरू, 40 हजार सदस्य...

Barkagaon News: बड़कागांव मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान शुरू, 40 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

Barkagaon News: बड़कागांव प्रखंड के दोनों मंडल में बड़कागांव पश्चिमी एवं बड़का गांव पूर्वी मंडल में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। बड़कागांव पश्चिम मंडल में अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी एवं बड़कागांव पूर्वी में खेमलाल महतो की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान शुरू किया गया। आदित्य साहू सोनी व खेमलाल महतो ने बताया कि बड़कागांव पश्चिम में कुल 67 बूथ एवं बड़कागांव पूर्वी में 61 बुथ में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। जिसमें कुल 40 हजार भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रत्येक बुथ अध्यक्ष को कम से कम 200 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। सदस्य बनाने का अभियान 14 जनवरी को समाप्त होगा । शुरुआती दिन बड़का गांव सीकरी व बड़कागांव पूर्वी के बरवाडीह गांव के कई बूथ में कई लोगों को भाजपा सदस्य बनाने का काम किया गया।

सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से बड़कागांव पश्चिम मंडल के महामंत्री नरसिंह प्रसाद, किशोर राणा , कैलाश राणा , अशोक साव, फूलचंद गिरी ,जमुना सिंह, डालेश्वर साव ,धनेश्वर सिंह, अशोक महतो, दिनेश करमाली, ज्ञानचंद महतो , बढ़न तुरी,हीरालाल साहू, महेंद्र सिंह ,नकुल देव महतो ,अर्जुन पांडे ,विक्रम सिंह ,महेश सिंह भागीरथ साव ,संतोष सिंह ,भीम सिंह ,वीरेंद्र गुप्ता राजेंद्र महतो ,ललन कुमार ,राहुल कुमार ,आदित्य कुमार सिंह , तिलानाथ साव के अलावा अन्य शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular