Saturday, January 17, 2026
HomeLatest NewsBarhi : विधायक मनोज कुमार यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया...

Barhi : विधायक मनोज कुमार यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया कंबल का वितरण

Barhi : बरही विधायक मनोज कुमार यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने रविवार को धूमधाम से मनाया। साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर के नेतृत्व में जन जागरण केंद्र एवं अनुमंडलीय अस्पताल बरही में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि विधायक मनोज कुमार यादव का जन्मदिन ऐतिहासिक दिन के रूप में मना रहे है। क्योंकि इनके विधायक बनने पर बरही से भ्रष्टाचार, शोषण मुक्त बरही का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि उनके विचारों में हमेशा गरीबों के प्रति समर्पण की भावना दिखती है।

मौके पर मनोज कुमार उपाध्याय, राजकुमार यादव, ब्रह्मदेव यादव, अमित कुमार, मुन्ना यादव, सचिन यादव, इंद्रदेव यादव एवं विशाल यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular