Saturday, January 31, 2026
HomeLatest NewsBarhi News : बेलादोहर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

Barhi News : बेलादोहर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

Barhi News : बरही प्रखंड अंतर्गत मलकोको पंचायत के बेलादोहर में जिला जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव एवं स्थानीय मुखिया विजय यादव ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि धान क्रय केंद्र के खुल जाने से अब किसानों को अपना उत्पादित धान बेचने में सहूलियत होगी।

किसान अपने धान को बिचौलियों को हाथ औने – पौने दाम में न बेचकर धान अधिप्राप्ति केंद्र के माध्यम से बेचें ताकि किसानों को अधिक लाभ मिलें। मौके पर पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, इंदो महतो, संजय यादव, जितेंद्र रवानी, मुकेश कुमार, राजू राणा, महेंद्र गोप, केदार यादव एवं प्रकाश यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular