Monday, June 30, 2025
HomeLatest NewsBarhi News : कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू ने किया चुनाव पर समीक्षा

Barhi News : कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू ने किया चुनाव पर समीक्षा

  • सरकार इंडिया गठबन्धन की हैं, जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा : अरुण साहू

Barhi News : बरही हाउस में बरही विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू ने कांग्रेस के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव हार पर समीक्षा बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता बरही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी व संचालन पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम मेहता ने किया।

समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजाम उद्दीन अंसारी, कांग्रेस नेत्री साबी देवी, जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता, वरिष्ट कांग्रेस नेता तोखन रविदास, चन्द्रवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, चौपारण प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बैजू गहलोत, बरही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम मेहता, जिला मीडिया सेल हेड उदय केशरी आदि मौजूद थे। समीक्षा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक एक करके अपने विचारों को रखा। कहा कम समय रहने के कारण सभी वोटर तक नहीं पहुंच पाए, इसमें सुधार कर एक एक जनता तक पहुंच कर कांग्रेस और हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विचार धारा को जन जन तक पहुंचायेंगे और अगली बार बड़ी जीत हासिल करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू ने कहा कि बरही विधानसभा की जनता ने जो बड़ी जनादेश दिया है, इसके लिए सभी को पुनः एक आभार व्यक्त करता हूं। वही कहा कि चुनाव में जहां भी हमलोग से गलती हुई है, उस पर सुधार करेंगे। बरही की जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे, सरकार हमारी इंडिया गठबंधन कांग्रेस की हैं किसी भी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की कोई समस्या और दिक्कत नहीं होगी,कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा शामिल रहूंगा। दूसरी ओर बरही विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक मनोज यादव को जीत के लिए बधाई दी और उनसे बरही को नशा मुक्त करने, गुंडागर्दी को समाप्त करने और राष्ट्रीय सड़क निर्माण में लापरवाही पर अंकुश लगाने का आग्रह किया।

कांग्रेस नेत्री साबी देवी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वोटर के बीच भ्रामिक प्रचार प्रसार और डरा कर बीजेपी ने मतदाओं को अपने पक्ष वोट कराया लेकिन मैं अपने पति स्व तिलेश्वर साहू का नया बरही और चाहमुखी विकास का सपनों को पूरा करने लिए अन्तिम सांस से लड़ती रहूंगी। समीक्षा बैठक में धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया।

बैठक में कांग्रेस नेता बीरबल साहू, चंद्रभूषण साहू, उप प्रमुख प्रतिनिधी लालेश साहू, कांग्रेस नेता तौकिर रजा, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, अशोक सिंह, ओबीसी महासचिव सुनील साहू, जितेंद्र गिरी, संजय सिंह, मंटु सिंह, तौकिर रजा, प्रकाश विश्वकर्मा, मिन्हाज मेंहदी, प्रकाश विश्वकर्मा, राजू साव, गौतम चंद्रवंशी, रिजवान अंसारी, गौतम मेहता, पंकज पासवान, बबलु साव, टिंकू कुमार, संतोष कुशवाहा, जमीर उद्दीन, उमाकांत दास, मुकेश सिन्हा, मुनेश्वर साव, राजू सिंह, राजेश रजक, राजा सिंह, प्रेम सिंह, राजेश साव, चंदन रविदास, मो. तैयब अंसारी, अजीत पासवान, अर्जुन साव, दिलेश्वर साव, निरंजन धनमूर्ति, भोली पासवान, करण ओझा, शंभु मेहता, महेश साव रवि सिंह, मो खुर्शीद सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular