Saturday, February 28, 2026
HomeLatest NewsBarhi News: ब्रह्मा विद्या विहंगम योग ने किया अखंड स्वर्वेद पाठ का...

Barhi News: ब्रह्मा विद्या विहंगम योग ने किया अखंड स्वर्वेद पाठ का आयोजन

Barhi News: ब्रह्मा विद्या विहंगम योग द्वारा गुरु बहन समुंदरी देवी के निवास स्थान कर अखंड स्वर्वेद पाठ का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामगोविन्द सिंह ने किया। बता दें कि अखंड स्वर्वेद पाठ का शुरुआत सुबह के 6 बजे से हुई। जिसमें ॐ कार ध्वनि, स्वागत गान, मंगल गान, माल्यार्पण एवं उद्घोष सामूहिक रूप से किया गया। साथ ही ज्ञान गुदड़ी अनमोल राणा, स्वर्वेद अखंड पाठ समुंदरी देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, अनमोल राणा, डॉ महेश, रामबृक्ष सिंह,रामगोविन्द सिंह एवं कृष्णा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं इस अखंड स्वर्वेद पाठ में शामिल हुए राजेश कुमार को स्वर्वेद ग्रन्थ भेंट किया गया। मौके पर देवधारी प्रजापति, राजेश कुमार एवं अनमोल राणा समेत दर्जनों अन्य महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular