Thursday, February 19, 2026
HomeLatest NewsBarhi News : ब्रह्मा विद्या विहंगम योग ने सत्संग गोष्ठी का किया...

Barhi News : ब्रह्मा विद्या विहंगम योग ने सत्संग गोष्ठी का किया आयोजन

Barhi News : ब्रह्मा विद्या विहंगम योग द्वारा बरही गया रोड निवासी ममता देवी के निवास स्थान पर सत्संग प्रभारी कृष्णा गुप्ता के अध्यक्षता में सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन देवधारी प्रजापति ने किया। वहीं सत्संग में ॐ कार ध्वनि, स्वागत गान, मंगल गान एवं माल्यार्पण सामूहिक रूप से किया गया। साथ ही उद्घोष कृष्णा गुप्ता, ज्ञान गुदड़ी अनमोल राणा, भजन ममता देवी एवं किरण देवी, प्रवचन उपेंद्र पांडेय एवं देवधारी प्रजापति एवं स्वर्वेद पाठ कृष्णा गुप्ता ने किया।

मौके पर मीनाक्षी गुप्ता, तनीश केशरी, सोना केशरी, नेहा केशरी, ममता देवी, यशोदा देवी, सरिता देवी एवं बीना देवी मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular