Sunday, June 8, 2025
HomeLatest NewsBarhi News: 50 आदिम जनजाति लोगों के बीच कंबल का किया गया...

Barhi News: 50 आदिम जनजाति लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण

Barhi News: बरही प्रखंड अंतर्गत खोड़ाहर पंचायत के बिरहोर टोला में बढ़ती ठंड को देखते हुए शनिवार को 50 आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो, स्थानीय मुखिया अनीता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव ने संयुक्त रूप से किया । साथ ही प्रमुख मनोज रजक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने संयुक्त रूप से आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के रहन – सहन और उन्हें मिल रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी ली।

इस दौरान बीडीओ ने कहा कि प्रखंड प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों के बीच हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा। वहीं कंबल पाकर आदिम जनजाति समुदाय के लोग काफी खुश दिखें। लाभुकों में गुड़िया देवी, देवंती देवी, शांति देवी, अनीता देवी, सोनिया देवी, शनिचरी देवी, मुनिया देवी, गुजरी देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, रीता देवी एवं काजल देवी समेत कई अन्य शामिल है। मौके पर रोजगार सेवक रामचंद्र पासवान, आशीष कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, कमरू बिरहोर, जानकी बिरहोर एवं केदार बिरहोर समेत दर्जनों अन्य महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular