Barhi News : बरही प्रखंड के ग्राम बेंदगी निवासी 50 वर्षीय प्रयाग साव की मौत ठंड लगने से हो गई। ग्रामीणों ने उनकी मृत शरीर को पास के नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया। वहीं इस संदर्भ में किसान मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया कि इन दिनों बरही में शीतलहरी का कहर गिर रहा है। इसी कारण से प्रयाग साव की मौत ठंड लगने से हो गई है। उन्होंने बताया कि दिवंगत प्रयाग साव अपने पीछे एक पुत्र रवि कुमार और तीन पुत्री को छोड़ गए।
अंतिम संस्कार में दिनेश साव, मनोज कुमार साव, विजय साव, महावीर साव, रितिक कुमार, विजय कुमार, विवेक कुमार, मुंशी साव, विक्रम कुमार, उमेश गिरी, दशरथ पासवान, प्रशांत यादव, मुकेश यादव, सुरेंद्र यादव, गुड्डू साव, तपेश्वर साव, रामचरित्र साव, चेतलला यादव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।