Tuesday, March 18, 2025
HomeLatest Newsबरही : कांग्रेस नेत्री पूनम यादव ने किया विधानसभा स्तरीय महिला होली...

बरही : कांग्रेस नेत्री पूनम यादव ने किया विधानसभा स्तरीय महिला होली मिलन समारोह का आयोजन

बरही विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों महिला हुई शामिल

Barhi News:बरही नगर भवन में रविवार को कांग्रेस नेत्री सह महिला युवा समाजसेवी पूनम यादव के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संचालन पिंकी देवी ने किया। वहीं इस कार्यक्रम में कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव कोमल राज समेत बरही विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। वहीं महिलाओं को संबोधित करते हुए इस समारोह का नेतृत्व कर रही पूनम यादव ने कहा कि बरही विधानसभा के महिलाओं को जो उनका अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए था।

आज तक वह नहीं मिल पाया है, नेता बस चुनाव के समय महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के लोभ लालच देकर वोट ले लेते है। और जैसे ही चुनाव संपन्न हो जाता है उसके बाद महिलाओं के साथ किया हुआ वादा भूल जाते है। वहीं उन्होंने इस कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं से कहा कि बरही विधानसभा के महिलाओं को अगर कोई उनका हक और अधिकार दिला सकता है तो वह सिर्फ एक महिला ही दिला सकती है। जिसको लेकर उन्होंने महिलाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन देने की बात कही। वहीं मौके पर मौजूद महिलाओं ने भी उन्हें जोरदार समर्थन देने का आश्वाशन दिया। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में पूनम राणा, सबिता देवी, पुष्पा देवी, आलोक देवी, कंचन देवी, शीला देवी, सीमा देवी, रिंकी देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, गौरा देवी, फूलमती देवी एवं कबूतरी देवी समेत सैकड़ो अन्य महिलाएं मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular