कार्यकर्तायों द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर काफी अच्छा उत्साह दिख रहा है : रोशन लाल
Barkagaon News: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत हरली गाँव के पंचायत भवन मे सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता में बैठक कि गई। जिसमें मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक सह सदस्यता अभियान के पुर्वी उरीमारी मंडल प्रवासी श्री रोशन लाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सह प्रभारी सर्वेस सिंह उपस्थित रहे। रौशन लाल चौधरी ने कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र मे अच्छा उत्साह देखा जा रहा है जिसका श्रेय सभी कार्यकर्तायों को जाता है। 6 जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें। वर्तमान में हो रही घटनाओं को लेकर कहा जिस प्रकार राज्य मे लगातार अपराध बढ़ रहा है अपराधि बेखौफ है यह पुरे राज्य के लिए काफी चिंता का विषय है, राज्य सरकार गहरी निंद्रा मे चली गई है, हम इसकी घोर निन्दा करते है।
मौके पर मुख्य रूप से पूर्वी उरीमारी मंडल के मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, डाडी मंडल के पुर्व अध्यक्ष वकील महतो, श्रीकांत निराला, उमेश दांगी, उपाधायक्ष अशोक साव, मुखिया कविता कुमारी, पुर्व मुखिया बिगेशवर महतो, गणेश यादव, नागेश्वर महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय यादव, जगदीश साहू, भगीरथ ठाकुर, सेवंती कुमारी, देवंती देवी, रीना कुमारी, सुमित्रा देवी, शांति देवी, मंत्री कृष्णा गुप्ता, बिनोद महतो, रवी दाँगी, सूरज गुप्ता, प्रेमलाल महतो, विष्णु गुप्ता, सचिदानंद पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे