Friday, January 30, 2026
HomeLatest NewsBarhi News: कांग्रेसियों ने दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Barhi News: कांग्रेसियों ने दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Barhi News: बरही आवास में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा सह सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस नेता अरुण साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मानन वारसी, ज़िला ओबीसी महासचिव सुनील साहू भी मौजूद थे। कांग्रेस नेता अरुण साहू ने कहा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ सिंह का खोने का देश सहित कांग्रेस की बड़ी क्षति है, जिसकी आपूर्ति असंभव है। उन्होंने सरकारी पद पर सेवा दिया, अंततः राजनीतिक में आकर वित्त मंत्री के पद पर देश को आर्थिक स्थिति से उठाने में अहम योगदान दिएं। इसके बाद प्रधानमंत्री भी रहें और अपनी गहरा छाप छोड़े। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे।

मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। कांग्रेस ओबीसी ज़िलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश हमेशा महान कार्यों के नाम से जानेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम मेहता, गौतम चंद्रवंशी, बबलू साहू , प्रकाश विश्वकर्मा, प्रकाश दास, कुंदन कुमार, शम्भु मेहता, फ़िरदोस ख़ान, राजेश सिंह, सन्तोष रजक, सोहन साव, प्रेम सिंह, पंसस तैयब अंसारी, उमेश साव,पंसस मो यूसुफ़, मो सग़ीर,पप्पू दास सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular