Monday, February 3, 2025
HomeLatest NewsBarkagaon News: हाईवा ने महिला को मारी टक्कर घटनास्थल पर ही...

Barkagaon News: हाईवा ने महिला को मारी टक्कर घटनास्थल पर ही मौत ,सड़क जाम

  • महिला सहायक अध्यापक पद पर थी कार्यरत

Barkagaon News: बड़कागांव – टंडवा मुख्य पथ पर कर्णपुरा कॉलेज के सामने शनिवार की शाम 7 बजे सड़क निर्माण कार्य के लिए पिच अनलोड करके जा रहा हाईवा ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। महिला 35 वर्षीय शांति देवी (पति चेतलाल महतो ) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर उपस्थित आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया ।

प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार बताया गया कि हाईवा बड़कागांव की ओर से टंडवा की तरफ जा रहा था। जबकि महिला महटिकरा की तरफ से अपने घर सिकरी जा रहा थी। महिला बड़कागांव के सिकरी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय ऊपर मोहडर में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular