Thursday, June 26, 2025
HomeBusinessBarkagaon News : बड़कागांव SBI शाखा कार्यालय का स्थानांतरण किया गया

Barkagaon News : बड़कागांव SBI शाखा कार्यालय का स्थानांतरण किया गया

Barkagaon News : बड़कागांव डाकघर के समीप चल रहे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा का स्थानांतरण अब हजारीबाग रोड स्थित प्रेम नगर सहारा कार्यालय रोड के समीप कर दिया गया है। अब बैंक का सारा कार्य नई शाखा स्थल से हीं किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी ब्रांच मैनेजर मिथिलेश कुमार ने दी है। पूजा अर्चना के पश्चात डीजीएम विजय कुमार के द्वारा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से विजय कुमार (डीजीएम), राजीव कुमार सिंह (आर एम) मनोज कुमार (सीएम), मिथलेश कुमार ( बीएम), राजीव कुमार, पातर टेटे, निलेश कुमार, हरीश केशरी, राहुल कुमार, मिथलेश कुमार सिंह, मधुप कुमार मधुकर, दिलीप कुमार राणा (एफ ओ एस), मिथलेश कुमार राणा, संजू कुमारी, अनिल कुमार, राजू राणा, राम लाल आदि कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular