Barhi : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज सह बुद्धिजीवी मंच की बैठक मंच कार्यालय बरही में हुई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ईशो सिंह एवं संचालन सचिव महेंद्र प्रसाद दूबे ने किया। बैठक में गत बैठक की संपुष्टि की गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि नव वर्ष में बरही में नव पदस्थापित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को पेंशनर समाज में जोड़ा जाएगा। अध्यक्ष ईशो सिंह ने कहा कि पेंशनर कल्याण समाज पेंशनरों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है।
हर समस्या के समाधान के लिए हमारा संगठन तैयार है। महेंद्र दुबे ने कहा कि बुद्धिजीवी मंच से भी बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा। मौके पर ईशो सिंह, महेंद्र प्रसाद दुबे,, भोला सिंह, कामेश्वर सिंह, कामता प्रसाद सिंह, अनमोल राणा, रामचंद्र पांडेय, जानकी ठाकुर, कृष्ण मोहन दास, खेमाली साव , घमन यादव, केवल महतो, कृष्णा कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।