Wednesday, March 12, 2025
HomeLatest NewsBarkagaon News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांढ़ में प्रबंधन समिति का पूर्णगठन,...

Barkagaon News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांढ़ में प्रबंधन समिति का पूर्णगठन, प्रहलाद कुमार अध्यक्ष बने

Barkagaon News: बड़कागांव प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांढ़ में प्रबंधन समिति का पूर्णगठन को लेकर बैठक हुई।इसकी अध्यक्षता मुखिया सुलेखा कुमारी एवं संचालन पर्यवेक्षक आलोक कुमार ने किया।सर्व समिति से प्रहलाद कुमार प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुने गए । वही सचिव प्रधानाध्यापिका सुचित्रा देवी उपाध्यक्ष आरती देवी, संयोजिका पूनम देवी उपसंयोजिका गुलशन कुमारी एवं सदस्यों में प्रकाश कुमार, शिवनाथ कुमार ,राम अवतार कुमार,प्रकाश कुमार, पर्मिला देवी ,उर्मिला देवी, रेखा देवी, संगीता देवी प्रबंधन समिति का सदस्यों में चुने गए।

इस प्रबंधन समिति की मनोज कुमार नायक, सविता देवी, लक्ष्मी देवी ,आनन्द किशोर महतो, परमेश्वर कुमार, उमेश प्रसाद दांगी, पूर्व प्रबंधक समिति अध्यक्ष शिवदयाल कुमार एवं पर्यवेक्षक आलोक कुमार ने कहा कि यह कार्यभार तीन वर्ष के लिए सदस्यों का चुनाव किया गया है। इस प्रबंधन समिति का पुनर्गठन चुनाव पद में वही व्यक्ति आये जिसका बच्चा स्कूल में पढ़ता है। उसी अभिभावक को सदस्य के रूप में चयनित किया।एवं प्रबंधन समिति का पुनर्गठन में अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने तमाम उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस पदभार को एवं स्कूल को सुचारू रूप से देखभाल करते हुए स्कूल का विकास करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular