Thursday, June 26, 2025
HomeLatest News‘मुंबई ग्लोबल’ का 22वां पुरस्कार सम्मान समारोह: ‘Hindustan Ratna Award 2024’ सफलतापूर्वक...

‘मुंबई ग्लोबल’ का 22वां पुरस्कार सम्मान समारोह: ‘Hindustan Ratna Award 2024’ सफलतापूर्वक संपन्न

Mumbai News: मुंबई ग्लोबल द्वारा आयोजित 22वें पुरस्कार/सम्मान समारोह में ‘हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड 2024’ Hindustan Ratna Award 2024 हाल ही में मुक्ति कल्चरल हॉल, मॉडल टाउन, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में सफलता पूर्वक आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर (छत्तीसगढ़) के प्रख्यात चिकित्सक, कलाकार और समाजसेवी डॉ. अजय सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी अभिजीत राणे थे।

विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्श्व गायक उदित नारायण, एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार, डायरेक्टर रुमी जाफरी, एक्टर दीपक पाराशर और अर्जुमन मुग़ल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह पुरस्कार समारोह कला, विज्ञान, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है, जिसे ‘मुंबई ग्लोबल’ पत्र समूह के प्रकाशक और संपादक राजकुमार तिवारी द्वारा आयोजित किया जाता है। आयोजन और व्यवस्था में वरिष्ठ फिल्म प्रचारक, फिल्म पब्लिसिस्ट और निर्माता पुनीत खरे का अहम योगदान रहा।

‘हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड 2024’ से सम्मानित प्रमुख व्यक्ति: इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं में प्रमुख नाम हैं –
निर्देशक नीरज सहाय, आर.पी. शर्मा, पॉप सिंगर गोल्डकिंग बलजीत सिंह, नितिन रॉक्स, सिंगर-एक्टर नितिन राजपूत, एक्टर कमाल मलिक, रवि यादव, एक्ट्रेस हिमानी पाठक, डांस डायरेक्टर नेहा कोरे, मॉडल-एक्ट्रेस सना खान, लीना कपूर, पूजा पांडेय, स्वागता बोस, मॉडल-बिजनेस वूमन ज़ाहिरा शेख, रेणुका चौगले और अभिनेत्री सुनीता बावा।

इसके अलावा अंक ज्योतिष विशेषज्ञा रवीन्दर के कौर, बाल कलाकार ध्रुव राज चंद्रन, फैशन डिजाइनर मुनमुन चक्रवर्ती, रितु गोयल और हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड की ब्रांड एम्बेसडर प्रह्वि पाठक भी सम्मानित हुए। अन्य सम्मानित व्यक्तियों में मोहन शिंदे, शहनाज़ खान, लवकुश कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश निर्वाण, वैष्णवी निकम और डॉ. वैभव अंढारे का नाम शामिल है।

इस समारोह में कुछ सुंदरियों को मिस एवं मिसेज का क्राउन भी पहनाया गया। मिस हिन्दुस्तानी गोल्ड विनर सपना सिंह बनीं। डिंपल क्वीन शिखा को मिस ग्लोबल इंडिया प्लैटिनम विनर, प्रियंका डे को मिस ग्लोबल इंडिया डायमंड का ताज पहनाया गया, जबकि जयश्री पाटिल मिसेज ग्लोबल इंडिया चुनी गईं।

रनवे मॉडल के रूप में सम्मानित युवतियों में पूजा राव, अन्नू सिंह, रुखसार खान और एरम सामी का नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular