बेटियों के जन्म पर योगी सरकार अब देगी 25,000 रूपये, जानिए कैसे मिलेगी राशि।।
लाइव पलामू न्यूज: जल्द ही प्रदेश की योगी सरकार बेटियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 25,000 रुपयों की आर्थिक मदद देगी। पूर्व में इस योजना में 15,000 रुपयों की मदद 6 चरणों में की जाती रही है। जल्द ही विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट को भेजेगी। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही यह योजना शुरु हो जाएगी। यह योजना बेटियों के लिए वरदान से कम नहीं है।
इस योजना में बेटियों के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक 6 चरणों में 1,000 से लेकर 5000 तक की आर्थिक मदद सरकार करती रही है। भाजपा ने अपने चुनावी वादे में इस राशि को बढ़ाकर 25,000 करने का वादा किया था। जीतने के बाद इसे प्राथमिकता में रखते हुए सरकार जल्द ही इसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। महिला कल्याण विभाग इसमें जुट गया है। इसके अलावा निराश्रित महिलाओं को पेंशन पाने वाली महिलाओं के 2022-23 के पहली तिमाही का पेंशन भी उनके खाते में जल्द ही भेजी जाएगी।