वर्ल्ड विजन सोसायटी के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: आज वर्ल्ड विजन सोसायटी के तात्वधान में सिरमा पंचायत अंतर्गत पंकरी गांव में महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में अग्रणी है। वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। हर क्षेत्र में उन्होंने अपने नाम का डंका बजा रखा है।
उन्होंने स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत संगठित होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप संगठित होते हैं तो आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलंबी बन सकते हैं। संगठन सचिव अमित तिवारी ने कहा कि अगर आप अल्प बचत करते हैं तो एक कोष का निर्माण होगा।
इस कोष का उपयोग आवश्यक कार्यों के निष्पादन में किया जा सकता है। सरकार से अतिरिक्त पूंजी की सहायता भी प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर राकेश रंजन दुबे,अमित तिवारी, दीपक पांडे, राजेंद्र किशोर, शहबाज खान, सूरज कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थें।