घरेलू विवाद में गढ़वा की इस महिला ने सुसाइड का किया प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।।
लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले में घरेलू विवाद में महिला के सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान घरवालों की समझ बूझ और सतर्कता से महिला को बचा लिया गया। फिलहाल महिला अस्पताल में इलाजरत है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। प्राप्त सूचना अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के चिनियां रोड सहिजना निवासी अरुण तिवारी की पत्नी सुप्रिया तिवारी ने फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया।

फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा कि किसी बात को लेकर वह परिवारवालों से नाराज थी।आवेश में आकर सुप्रिया ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।