मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं और झमाझम बारिश से हुआ मौसम खुशनुमा
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर/ गढ़वा : जिले में शनिवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा था। पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं रविवार को दोनों जिले के मौसम में जबरजस्त बदलाव देखने को मिला। मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ- साथ झमाझम बारिश भी हुई। जिसके बाद मौसम काफी खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट आई। हालांकि कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली भी बाधित हो गई है।

पिछले एक सप्ताह में दो बार मौसम विज्ञान केंद्र ने पलामू का तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया था। 29 अप्रैल को जहां यह 46.5 डिग्री के साथ पूरे देश में प्रथम स्थान पर बना रहा। वहीं 30 अप्रैल को पारा 46 डिग्री पर था। मौसम विभाग ने पहले ही पलामू, गढ़वा जिले में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया था।