डब्ल्यू सिंह के छोटे भाई गोविंद उर्फ छोटू सिंह ने एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: 3 जून 2020 को हुए कुणाल सिंह हत्या डब्ल्यू सिंह गिरोह द्वारा की गई थी। जिसके आरोप में नामजद गोविंद उर्फ छोटू सिंह जो कि डब्ल्यू सिंह का छोटा भाई है ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए अरुण महथा ने बताया कि कुणाल सिंह हत्याकांड में छोटू सिंह का बड़ा हाथ था। न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर रखा था। पुलिस उसे पूरी शिद्दत से तलाश कर रही थी।

अचानक से 12 अप्रैल को उसने एसपी चंदन सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। छोटू ने बताया कि वह फरार अवधि में रांची, दिल्ली व बंगलौर में रह रहा था। छोटू पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। बता दें कि कुणाल सिंह हत्या मामले में अब तक 13 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।