Tuesday, April 22, 2025
HomeLatest Newsमुंबई में उपेंद्र कुशवाहा की छगन भुजबल से शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद...

मुंबई में उपेंद्र कुशवाहा की छगन भुजबल से शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

बिहार के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज मुंबई स्थित M.E.T. परिसर में महाराष्ट्र के कद्दावर नेता छगन भुजबल से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने भुजबल का आशीर्वाद लिया और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज भी उपस्थित रहे।

उपेंद्र कुशवाहा और छगन भुजबल के बीच लंबे समय से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। कुशवाहा अक्सर भुजबल को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं, और यह मुलाकात भी उनके आपसी संबंधों की एक कड़ी मानी जा रही है। इससे पहले भी दोनों नेता कई बार मुलाकात कर चुके हैं और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते रहे हैं।

हालांकि इस विशेष भेंट में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात राजनीतिक समीकरणों और सामाजिक विषयों पर मंथन के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular