नहाने के क्रम में दो बालकों की आहर में डूब कर मौत
लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरचैया गांव के बनवा आहर में गुरुवार को नहाने के क्रम में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों की पहचान क्रमशः अंकुश यादव (12 वर्ष) पिता जनेश यादव , अशांत कुमार(13वर्ष) पिता निरोध यादव के रुप में हुई है। प्राप्त सूचना अनुसार अंकुर व अशांत दोपहर के 1 बजे नहाने के लिए बनवा आहर गए थें। इसी दौरान वे आहर में डूब गए।
उन दोनों को निकालने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जब तक उन्हें ढूंढा गया उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। कल तक लोग जहां छठ पर्व की खुशियां मना रहे थे आज वहां गम का सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ सत्यम कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया।इस दौरान उन्होंने हर संभव का मदद का भरोसा दिलाया।