टीपीसी का इनामी नक्सली बादल जी ने किया सरेंडर, बादल के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज
लाइव पलामू न्यूज : TPC के हार्डकोर उग्रवादी अनिल उरांव उर्फ बादल जी ने रविवार को पुलिस के सामने हथियार डाल दिया। अनिल उरांव ने पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा के सामने सरेंडर किया। अनिल पर विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं। सरेंडर के मौके पर अनिल उरांव ने कहा कि सरकार की नई दिशा कार्यक्रम से प्रभावित होकर उसने हथियार डाला है।

उसने समाज से भटके अन्य लोगों से भी सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाते हुये मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। मौके पर पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड में नक्सली अब कमजोर पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सरेंडर पॉलिसी का नक्सली लाभ उठाएं और मुख्यधारा में लौट आएं। पुलिस लगातार माओवादियों और उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है।


