लू की चपेट में आए तीन छात्र, स्थिति पहले से बेहतर
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही लू का कहर भी जारी है। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री है। अब बुजुर्गों के साथ -साथ बच्चे भी लू की चपेट में आने लगें। आज लू की चपेट में सतबरवा प्रखंड के उच्च मध्य विद्यालय मुरमा के तीन छात्र आ गए। फिलहाल तीनों को नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में भर्ती करवाया गया है।
इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तीनों छात्रों को उल्टी व पैखाना होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सतबरवा जिला पार्षद चिंता देवी व प्रमुख प्रमिला देवी सहित सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि विद्यालय के समय में फेरबदल किया जाए ताकि बच्चों को लू लगने से बचाया जा सके।