महाराष्ट्र कमाने गए युवक ने किया सुसाइड, परिजनों का हाल बेहाल
लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: महाराष्ट्र के नासिक में रमना प्रखंड के टंडवा पंचायत समिति सदस्य बुधन सिंह के भतीजा सह जमुना सिंह के 19 वर्षीय पुत्र राजा सिंह ने सुसाइड कर लिया। प्राप्त सूचना अनुसार 24 जून को राजा महाराष्ट्र के नासिक में गाड़ी चालक के रूप में कार्य करने गया था। इसी बीच शुक्रवार को राजा ने अपने रुम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं परिजनों का कहना है कि राजा लगातार उनके संपर्क में था। उसने किसी प्रकार के विवाद अथवा तनाव की बात नहीं की थी। शुकवार को वह ड्यूटी नहीं गया था।
जिसके बाद रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे साथियों ने आने के बाद उसका दरवाजा बंद देखा तो उसे आवाज दी। लेकिन राजा ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद कंपनी के कर्मियों के बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि कपड़े के सहारे राजा का शव लटका पड़ा है। इधर राजा की मृत्यु की सूचना पर घर में मातम पसरा है। घरवालों को रो- रोकर बुरा हाल है।