पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी पड़ी युवक पर भारी, जानिए क्या है माजरा
लाइव पलामू न्यूज/रांची: बिहार निवासी एक युवक को पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का भारी कीमत चुकानी पड़ी। मामला खुल जाने पर पहली पत्नी के मायके वालों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। वहीं दूसरी पत्नी के पिता ने भी उस पर दिल्ली में केस दर्ज करवा दिया है। आरोपित बसंत मूलरूप से बिहार के औरगांबाद के ओवरा गांव निवासी है।
वर्तमान में वह रांची में रहता है। बसंत की पहली शादी 2015 में कोलावा गांव की युवती के साथ उसकी शादी हुई। जिसके बाद वह कुछ दिन तक ओवरा गांव में रहा। फिर रांची आकर रहने लगा। लगभग एक वर्ष पश्चात वह दिल्ली गया और वहां की एक कंपनी में काम करने लगा। वहीं उसकी नजदीकियां नजबगढ़ की एक युवती के साथ बढ़ी। जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह युवती को लेकर रांची आ गया और विगत चार महीनों से धोबीघाट स्थित मकान में किराए पर रह रहा था।