महिला शक्ति को नमन: रामनवमी जेनरल कमिटी ने किया महिलाओं को सम्मानित
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण प्रतिबंध के बाद इस वर्ष पुन: त्योहार मनाने की पूरी छूट प्रशासन की ओर से दी गई है। नवरात्रि का त्योहार नारी शक्ति के महत्व क़ो बताता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रामनवमी जेनरल कमिटी द्वारा शहर की नारी शक्ति को सम्मानित किया गया।
कमिटी अध्यक्ष युगल किशोर प्रसाद एवं प्रमोद अग्रवाल के नेतृत्व में युगल किशोर की पत्नी गीता देवी ने महिलाओं को कुमकुम का टीका, माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित महिलाओं में सुचिता अग्रवाल, शर्मिला शुमी, रचिता शरण, रुपा सिंह, मंजू गुप्ता, सीटू गुप्ता, पूनम चंद्रवंशी, अनिता पाल, रेखा देवी, शीला श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा तिवारी का नाम शामिल है। सम्मानित सभी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में महारथ हासिल है।