लाइव पलामू न्यूज़ की खबर पर सांसद ने लिया संज्ञान, नीलगायों द्वारा लगातार किसानों की फसल बर्बाद करने को लेकर लोकसभा में मामले को उठाया।
लाइव पलामू न्यूज: नीलगायों द्वारा लगातार किसानों का फसल बर्बाद करने को लेकर लाइव पलामू न्यूज़ ने बीतें 19 जुलाई को न्यूज़ के माध्यम से किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसपर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने खबर को प्रमुखता से लेते हुए गुरुवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नीलगायों के द्वारा बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद करने के कारण किसानों की कठिनाइयों से संबंधित अतिमहत्वपूर्ण मामले को उठाया।

बीड़ी राम ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र अंतर्गत क्रमशः दो जिले आते हैं पलामू एवं गढ़वा। विदित है कि दोनों जिलों के विभिन्न प्रखंडों यथा विश्रामपुर, केतात, पांडू, नावा बाजार, मेदिनीनगर, पाटन, छतरपुर, कांडी, मझिआंव, रामगढ़ सहित अन्य प्रखंड के किसानों की खेती अरहर, मक्का तिलहन एवं सब्जी के फसलों को नीलगायों के द्वारा बड़े पैमाने पर बर्बाद किया गया है।



किसानों की फसल बर्बाद होने से वे कर्ज में डुब चुके हैं, ऐसा प्रतिवर्ष हो रहा है। किसानों की कठिनाइयों को देखते हुए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा एक टीम का गठन कर नुकसान हुयी फसलों का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाय, जिससे उनकी आर्थिक क्षति की कुछ हद तक भरपाई हो सके।



माननीय सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से माननीय मंत्री वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार से अनुरोध है कि नीलगाय के द्वारा बर्बाद हुयी फसलों का किसानों को मुआवजा प्रदान कराने की कृपा की जाय।


