जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं
लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: उपायुक्त ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में उन्होंने फरियाद लगाने पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। जिसके बाद उनके निदान के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया। जनता दरबार में चैनपुर के बांसडीह से आये बुटेश राम ने ज़मीन नापी कराने के संबंध में आवेदन दिया।

इसी तरह हुसैनाबाद से आये अजय राम ने उपायुक्त को बताया कि उनका खपड़ा का मकान है वहीं इंद्रा आवास की दूसरी सूची में उनका नाम दर्ज है लेकिम आवास नहीं रहने की वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।अतः उन्होंने अपने लिए आवास देने हेतु अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त कई अन्य फरियादियों ने भी विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया एवं समाधान हेतु अनुरोध किया।
जनता दरबार मे पेंशन से जुड़े कुल 3 मामले आये
आज के जनता दरबार मे विभिन्न प्रखंडों से जुड़े कुल 3 मामले आये जिसमे वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन शामिल थे। उपायुक्त ने सभी पेंशन संबंधित आवेदन को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर स्वीकृत करने का निर्देश दिया।


