जिले को मुख्यमंत्री ने दिया सौगात, 13 करोड़ की लागत से बनेगा हैलीपेड व पार्क, जानिए क्या होगा यहां खास
लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिला मुख्यालय के कल्याणपुर में बिरसा मुंडा स्मारक सह हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। इस योजना को झारखंड सरकार ने स्वीकृति दे दी है। कुल 13 करोड़ रुपयों की राशि की बनने वाला यह पार्क कुल 6 एकड़ भूमि पर निर्मित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि इस पार्क के मध्य में बिरसा मुंडा की एक विशाल मूर्ति लगायी जाएगी।
इस पार्क में एक विशाल एंट्रेंस प्लाजा बनाया जाएगा जहां टिकट काउंटर, सिक्योरिटी बूथ, शॉपिंग ऑक्स होगा। यहां एक रिसेप्शन बिल्डिंग का भी निर्माण किया जाएगा यहां वेटिंग एरिया का निर्माण होगा। यहां बच्चों के लिए चिल्ड्रेन प्ले एरिया, टॉयलेट, वाटर बूथ, ओपन जिम भी बनाए जाएंगे। एक ओपन थिएटर भी होगा जहां लोग नाटक व अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे। आगे मंत्री ने कहा कि विगत वर्ष स्थापना दिवस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि बिरसा मुंडा की एक प्रतिमा गढ़वा जिले में होनी चाहिए। अब इस पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित हो जाने से वह कमी भी पूरी हो जाएगी।