मैक्लुस्कीगंज के झारखंड बंग्ला में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया विदेशी का शव, जानिए क्या है पूरा मामला
लाइव पलामू न्यूज/रांची: मैक्लुस्किगंज के झारखंड बंगला से शनिवार की सुबह एक विदेशी व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। शव की पहचान 70 वर्षीय मारकोस लेथरडेल के रुप में हुई है। मारकोस कनाड़ा निवासी थें। उनके पास कनाड़ा और अमेरिका दोनों की नागरिकता थी। मारकोस की मैक्लुस्कीगंज के कैलाश यादव से घनिष्ठता थी। वे अक्सर यहां आया जाया करते थे। कैलाश यादव के अनुसार इस बार मारकोस काफी लंबे समय के बाद नवंबर 2021 में मैक्लुस्कीगंज आए थें। घटना के वक्त कैलाश यादव रांची में थें।
उन्हें मारकोस की पूर्व पत्नी ने फोन कर बताया कि मारकोस ठीक नहीं है। इसके बाद कैलाश वापस मैक्लुस्कीगंज लौटें। जहां एक बीम के सहारे फांसी के फंदे से मारकोस का शव झूलता हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। इसकी सूचना कनाड़ा व अमेरिकी दूतावास को दे दी गयी है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। जिसमें मारकोस ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हम हर एंगल से जांच कर रहें हैं। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।