आतंकवादी हाफिज सईद का बेटा ताल्हा सईद आतंकवादी घोषित, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
लाइव पलामू न्यूज: 26/11 को हुए मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे ताल्हा सईद को गृह मंत्रालय ने यूएपीए अधिनियम 1967 के तहत आतंकी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित एक अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना में कहा गया है कि ताल्हा लश्कर- ए – तैयबा का वरिष्ठ नेता और लेट्स का मौलवी विंग प्रमुख है।

भारत में लश्कर -ए – तैयबा द्वारा किए गये हमलों में फंडिंग, प्लानिंग, रिक्रूटमेंट आदि में ताल्हा का हाथ था। इसके अलावे ताल्हा पर यह भी आरोप है कि वह भारत के खिलाफ पश्चिमी देशों, अफगानिस्तान में जिहाद फैलाने में शामिल रहा है।

बता दें कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में हाफिज सईद का हाथ था। इस हमले में 166 लोग काल के गाल में समा गए थे। फिलवक्त हाफिज सईद आतंकी गतिविधियों के आरोप में पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहा है।