TatiJhariya News: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधायक दल के नेता के रूप में चयनित किए जाने पर टाटीझरिया भाजपा प्रखंड कमिटी ने बधाइयां दी है । मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी साफ छवि और राज्य के सर्वमान्य नेता हैं,उन्होंने प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के विकास की जो लकीर खींची है ,अमित है ।उनके नेतृत्व में भाजपा के विधायकों को मजबूती मिलेगी और वे विधानसभा में मजबूत प्रतिपक्ष की जिम्मेवारी निभाएंगे।
टाटीझरिया मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्र अध्यक्ष जे पी नड्डा,पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव,के लक्ष्मण ,लक्ष्मीकांत बाजपेई जी को भी बधाई दिया गया। बधाई देनेवालों में मिथिलेश कुमार पाठक,संतोष मंडल,राजू यादव,महेश अग्रवाल,उपेंद्र पांडेय,राजेश यादव,कृष्णा साव,जीतन यादव,मंसूर अंसारी,बद्री भुइयां,अनिल प्रसाद,सुनील साव,शैलेश सिंह,उपेंद्र सिंह,पिंगला देवी,पूनम कुमारी,लालचंद प्रसाद,शंकर प्रसाद,पंकज मंडल,संजीत मुर्मू,अवध किशोर प्रसाद,भोला शर्मा,महेश प्रसाद,अरुण साव,निखिल सिंह,सुशांत सिंह,सहदेव गोप,प्रिंस कुमार सिंह,भुवनेश्वर प्रसाद,किशोर साव,जीवलाल साव,लोकनाथ गोप,सुरेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।