TatiJhariya News: राष्ट्रीय राजमार्ग-522 पर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के डीएवी सैनफोर्ड पब्लिक स्कूल टाटीझरिया के पास सड़क दुर्घटना में लूना सवार पति-पत्नी घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही दोनों घायलों को पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार टाटीझरिया थाना क्षेत्र के गोधिया गांव निवासी द्वारिका महतो अपनी पत्नी देवकी देवी को लेकर लूना (जेएच 11 एपी 1865) से टाटीझरिया अस्पताल आ रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों पति-पत्नी दुर्घटना में जख्मी हो गए।