TatiJhariya News: टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के टाटीझरिया पंचायत भवन में मुखिया सुरेश यादव की उपस्थिति में बुधवार को जरूरतमंदों के बीच 110 कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान मुखिया सुरेश यादव ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के टाटीझरिया, सदारो, मुरूमातु, होलंग, टाटी, मूरकी, बिशाय, कंदागढा, गरमरा गांव के असहाय, वृद्ध, दिव्यांग, जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
मुखिया ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। वह क्षेत्र में हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा करना परम धर्म है। मौके पर पंचायत सचिव अनिता कुमारी, डेगलाल मांझी, होपन सिंह, अनिता देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, प्रयाग यादव, बालेश्वर महतो समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।