Tuesday, March 11, 2025
HomeLatest NewsTatiJhariya News: +2 उच्च विद्यालय धरमपुर स्कुल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष...

TatiJhariya News: +2 उच्च विद्यालय धरमपुर स्कुल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने छोटन साव

TatiJhariya News: टाटीझरिया प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय धरमपुर में शुक्रवार को स्कुल प्रबंधन समिति का चुनाव मुखिया कांति देवी की अध्यक्षता में किया गया. चुनाव में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक सीआरपी सुरेश राम, सुबोध मिश्रा उपस्थित थे. इसके बाद पोषक क्षेत्र से 12 सदस्य का चुनाव किया गया.

सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से छोटन साव को अध्यक्ष बनाया. उपाध्यक्ष सोनी देवी एवं संयोजिका देवंती देवी का चयन किया. वहीं पदेन सदस्य में मुखिया कांति देवी, प्रधानाध्यापक मनोज राम, शिक्षिका प्रिति कुमारी, शिक्षक राजेश कुमार, संतोष कुमार, किशोर कुमार ठाकुर को रखा गया था. प्रधानाध्यापक मनोज राम ने कहा कि विद्यालय का विकास सही रूप से करने में अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. विद्यालय बेहतर करें इसके लिए आप सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का सहयोग जरूरी है. मौके पर विद्यालय के बच्चों के सैकडों अभिभावक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular