TatiJhariya News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, राज्य में 60 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को ले आगे बढ़ रहा है। वैसे में हजारीबाग जिले का भी लक्ष्य निर्धारित है,जिले ने प्रखंडों को भी सदस्य बनाने को ले कई दिशा -निर्देश जारी किया है।इसके लिए प्रखंडों में प्रभारी,प्रवासी बनाया गया है,जो अपने लक्ष्य को मुकाम तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। इसी लक्ष्य को प्राप्ति के लिए टाटीझरिया मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ,अपनी टीम के साथ गांव घूमकर सदस्यता अभियान को धार देने में लगे हुए हैं।
इस क्रम में वे सोमवार को मंडपा गांव में गहन सदस्यता अभियान चलाया। वहां के बूथ अध्यक्ष और सदस्यों को इस कम को आगे बढ़ाने को जागृत किया है। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एमके पाठक,सहदेव गोप,लोकनाथ गोप समेत अन्य चल रहे थे। नेताओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री के किए गए कार्यों को जनसमूह में रखा और भाजपा से जुड़ने का आग्रह किया। मौके कंचन देवी,लीला देवी,सगुनी देवी, शब्या देवी,पूनम देवी समेत अन्य को सदस्यता दिलाया गया। गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए काफी उत्साह को देखा गया। लोग घरों से मोबाइल लेकर आ रहे थे और अपनी सदस्यता ग्रहण कर रहे थे।