Thursday, February 19, 2026
HomeNewsटाटीझरिया: एकल विद्यालय को सुदृढ़ करने पर बैठक में जोर, खेलकूद प्रतियोगिता...

टाटीझरिया: एकल विद्यालय को सुदृढ़ करने पर बैठक में जोर, खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी पर चर्चा

टाटीझरिया: वन बंधु परिषद के तत्वावधान में टाटीझरिया संच अंतर्गत संचालित एकल विद्यालय के आचार्यों की मासिक बैठक बुधवार को बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए किरण देवी ने कहा कि सभी एकजुट होकर समाज के हित के लिए कार्य करें। इस दौरान उपस्थित आचार्यों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में आगामी 8 दिसंबर को बाबा बालक मैदान में एकल विद्यालय के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पर चर्चा की गई।

मौके पर टाटीझरिया मुखिया सुरेश यादव, लालमोहन महतो, महेश अग्रवाल, रीतलाल महतो, प्रकाश गंझू, सोनम कुमारी, बबीता कुमारी, कुंती महतो, बेबी देवी, रीना कुमारी, प्रीति देवी, वीणा देवी, रेखा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंचल कुमारी, बसंती देवी, कंचन कुमारी, मनीषा कुमारी, मनीता कुमारी, खुशबू कुमारी, रूबी कुमारी, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular