7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर खास
लाइव पलामू न्यूज: कहा जाता है कि एक स्वस्थ शरीर इंसान की सबसे बड़ी ताकत है । स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग को जन्म देता है और स्वस्थ्य दिमाग एक स्वस्थ्य और अच्छे समाज का निर्माण करने की ताकत रखता है। जब आप शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तीनों स्तर पर स्वस्थ होते हैं तो आपके साथ साथ पूरे समाज का विकास होता है। ऐसे में हर किसी को इसकी महत्ता बताने और सभी को सामान स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। इसके दो साल बादविश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना दिवस के मौके पर ,7 अप्रैल, 1950 में विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने की पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की,जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े सभी देशों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया था। इसके बाद जितने भी देश डब्ल्यूएचओ से जुड़ते गए वो इस दिन को अंतर्राष्टीय स्तर पर स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने लगे ।इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल संबंधी विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतर्गत स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह संगठन दुनियाभर में बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम कर रही है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 20 22 की थीम
हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे समकालीन स्वास्थ्य मुद्दों पर केंद्रित होता है जिन पर विभिन्न विषयों के साथ तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है।इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (our planet, our health) है। इस साल की थीम का उद्देश्य हमारे ग्रह पर रहने वाले हर मनुष्य के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है। भारत विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ‘योग अमृत महोत्सव’ मना रहा है, जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है।