मेहंदी के कुछ आसान डिजाइन्स जिसे आपको जरूर करना चाहिए ट्राई
लाइव पलामू न्यूज: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान महिलाएं व्रत रखती हैं और खूब सजती-सवंरती भी हैं। वैसे तो महिलाएं मेंहदी कभी भी लगाने को तैयार रहती हैं। लेकिन सावन महीने में इसकी अलग ही महत्ता है। हर बार तो बाजार जाकर मेंहदी लगवाना संभव नहीं होता ऐसे में अक्सर महिलाएं ऐसे मेहंदी डिजाइन्स ढूंढती हैं, जिन्हें लगाना आसान हो और वे उसे खुद ही लगा लें। हम लाएं हैं ऐसे ही कुछ डिजाइन्स जिसे आप ईजली घर पर लगा सकती हैं।

आइए एक नजर डालते हैं:-
अगर आपको फुल हैंड मेहंदी पसंद है तो आपको फूल मेहंदी डिजाइन ट्राई करनी चाहिए। इसे लगाना बेहद आसाना है। बस सेंटर में एक बड़ा फूल बनाएं। फिर इसके साइड में भी तीन-चार फूल बना ले। ऐसे करके पूरे हाथ को भर लें। अब उंगलियो को नॉर्मल तरीके से मेहंदी से भर लें। लीजिए बन गया आपका डिजाइन।



बेल डिजाइन के बगैर मेहंदी अच्छी नहीं लगती है। केवल बेल से ही आप अपने हाथों को पूरा भर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप कई तरह के बेल डिजाइन बना सकती हैं। बस अपनी पसंद अनुसार कोई भी डिजाइन बनाएं और अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं।



अगर आपको ज्वेलरी कैरी करना नहीं पसंद है तो आप चाहें तो मेहंदी से भी अपने इस शौक को पूरा कर सकती हैं। हाथ फूल डिजाइन आजकल महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। अगर आपको बिल्कुल भी मेहंदी लगानी नहीं आती है तो आप चाहें तो क्रिस-क्रॉस लाइन्स के साथ डॉट-डॉट बनाकर भी मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। यह सबसे आसान डिजाइन है।



कई महिलाओं को हाथों के पीछे भी मेहंदी लगाना पसंद होता है। इससे हाथ और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इससे आपका हाथ भरा-भरा नजर आएगा। डिजाइन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप सारी उंगलियों पर अलग-अलग तरीके के डिजाइन बना सकती हैं। सबसे आसान मेहंदी डिजाइन है पत्ती डिजाइन जिसे आप बना सकती हैं।